-
बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल रेखा (Rekha) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अफेयर की खबरे आज भी सुर्खियों में रहती हैं। रेखा के अफेयर (Rekha Affair) और शादी से जुड़ी बातों को जानने के लिए आज भी उनके फैंस बेताब रहते हैं। रेखा धीरे-धीरे अपने राज खोलती है और यही कारण है कि वह मिस्ट्री गर्ल (Mystery Girl) भी कही जाती हैं। रेखा अपने हर इंटरव्यू में कुछ न कुछ ऐसे राज खोलती हैं जो सुर्खियां बन जाती हैं। एक ऐसे ही इंटरव्यू में उन्होंने अपने डर और रोमांच के बारे में भी बताया था। तो चलिए आज रेखा के इस डर और रोमांच के बारे में आपको विस्तार से बताएं।
-
रेखा अपनी फिल्मों के अलावा अपने अफेयर और शादी के लिए सबसे ज्यादा सुखिर्यों में रहती हैं। 29 अक्टूबर 2014 में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने अपने डर और रोमांच के बारे में बताया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/not-only-rekha-and-leena-chandravarkar-these-actresses-also-became-widows-in-short-time/1716097/"> रेखा समेत इन एक्ट्रेसेज का बहुत जल्दी उजड़ गया था सुहाग, किसी ने तो चंद दिनों में खो दिया था अपना पति</a> )
-
रेखा ने बताया था कि फिल्म उमराव जान की शूटिंग के लिए उन्हें लखनऊ जाना था और उस वक्त प्लेन नहीं ट्रेन से सफर किया जाता था।
-
रेखा ने बताया था कि उन्हें ट्रेन से सफर करना बहुत पसंद हैं। ट्रेन से वह बचपन में सफर की थीं और जब भी वह ट्रेन में चढ़ती हैं उन्हें बहुत रोमांचक अहसास होता है। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rekha-made-amitabh-bachchan-remember-on-the-pretext-of-tabu/1695649/"> रेखा ने तब्बू के बहाने किया था जब अमिताभ बच्चन को याद, कहा था- ‘दोनों का व्रत सेम है’</a> )
-
रेखा ने कहा था कि यदि उन्हें कोई पूछे की प्लेन, शिप या ट्रेन में से वह क्या पसंद करती हैं तो उनका जवाब हमेशा ही ट्रेन होगा।
-
इसी इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि उन्हें पानी से बहुत डर लगता है। इसलिए वह कभी शिप में सफर नहीं करतीं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-rekha-said-look-at-a-crazy-woman-for-a-married-man-look-at-me/1692834/"> जब रेखा ने कहा – शादीशुदा आदमी के लिए पागल औरत को देखना है, तो मुझे देखिए</a> )
-
रेखा ने कहा था कि पानी को देखते ही उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह डूब रही हों। पानी को सोच कर भी उनका दिल दहल जाता है। (All PhotoS: Social Media)
